फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सीनियर ने जूनियर छात्रों की जमकर की पिटाई, शिकायत करने पर दी धमकी, सभी ने छोड़ा आश्रम

Thu, 30 Nov 2023 09:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सीनियर छात्रों पर जूनियर्स ने पीटने का आरोप लगाया है। छात्रों ने बताया वे जिस होस्टल में रहते हैं। वहां सीनियर छात्र हमें बेड से बांधकर बेल्ट से मारते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक मिशन आश्रम से सनसनीखेज खबर सामने आई है। दो बच्चे प्रियांश इक्का और अग्रसेन इक्का मिशन होस्टल में रहकर प्राथमिक शाला बंडागुड़ा में पढ़ाई करते हैं। दोनों छात्रों ने बताया वे जिस होस्टल में रहते हैं।

विज्ञापन


वहां पर दसवीं का सीनियर छात्र हमें बेड से बांधकर बेल्ट से मारता है और हमें धमकी भी देता है कि हमने इसकी शिकायत किसी से की तो हमें वो और भी बुरी तरीके से मारेगा। ऐसा काफी दिनों से हमारे साथ चल रहा है। सीनियर के प्रताड़ना से त्रस्त होकर छात्र होस्टल छोड़कर दंतेवाड़ा चले गए।

इस घटना के बाद से सवाल उठना लाजमी है कि जिन जिम्मेदारों के ऊपर होस्टल के बच्चों के देखरेख की जिम्मेदारी है। वे अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही बरत रहे हैं। अगर जिम्मेदार अपना कार्य सही तरीके से करते थे तो मासूम बच्चों को  इस तरह की प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन


कलेक्टर राजेंद्र कटारा से इस संबध में चर्चा की गई तो उन्होंने कार्रवाई की बात कही है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने बताया कि हमने एक टीम उक्त होस्टल में भेजा है। मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात डीईओ ने कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें