फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur News: सीएएफ जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 27 Jun 2024 11:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी हुए जवान को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।  
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने आज सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी हुए जवान को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के रामपुरम सीएएफ कैंप में पदस्थ जवान मनोज दिनकर ने सुबह पांच बजे के करीब अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की। सुबह कैंप के अंदर चली गोली की आवाज सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। अन्य जवानों ने जब देखा कि जवान मनोज ने खुद को गोली मार ली तो अन्य जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया हैं। घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना का कारण सामने नहीं आ सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें