फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, दुर्ग-भिलाई समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी, चल रही जांच

Thu, 09 May 2024 11:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में छापेमार की है। टीम रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव और कांकेर समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में छापेमार की है। टीम रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव और कांकेर समेत कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी शामिल हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने सराफा व्यापारियों के ठिकानों और घरों में रेड मारी है। सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालक के घर और दुकान सुबह से ही पहुंचकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही पूछताछ भी की जा रही है। 

अलंकार ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला के घर में ईडी की टीम छानबीन कर चुकी है। इस कार्रवाई में ज्यादातर सराफा कारोबारी, पुलिसकर्मी के घर और ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही महादेव सट्टा एप के आरोपी निलंबित एएसआई चंद्र भूषण वर्मा के घर पर रेड पड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें