फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस से सावित्री मंडावी उम्मीदवार, पति के निधन से खाली सीट पर पत्नी मांगेगी वोट

Wed, 16 Nov 2022 02:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर

सार

भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का 16 अक्तूबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इसके बाद इस सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। मनोज मंडावी की पत्नी और पूर्व विधायक के उतरने से चुनाव रोचक हो गया है।  
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। जैसा कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी पर भरोसा जताया है। सावित्री मंडावी का नाम पहले से चर्चा में था। अब पार्टी हाईकमान ने भी उनके ही नाम पर मुहर लगाई है। 

विज्ञापन


कल नामांकन भरेंगी सावित्री मंडावी
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी अंतिम दिन ही बुधवार सुबह करीब 11 बजे नामांकन भरेंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित अन्य मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। सीएम बघेल ने ही सावित्री मंडावी का नाम आगे किया था। 

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election: कांग्रेस के 14 दावेदारों पर चर्चा, सावित्री मंडावी के नाम पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन


शिक्षिका की नौकरी छोड़ राजनीति के मैदान में उतरीं
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी एक शिक्षिका रही हैं। वह रायपुर के कटोरा तालाब स्थित एक सरकारी स्कूल में व्याख्याता थीं। चुनाव की घोषणा होने के बाद उन्होंने शिक्षिका के पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें पति की सीट पर उम्मीदवार बनाएगी। 

यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, मनोज मंडावी को हराकर बन चुके हैं विधायक

विज्ञापन


भाजपा से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं उम्मीदवार
वहीं एक दिन पहले ही भाजपा ने भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने वहां से पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत नेता मनोज मंडावी को ही चुनाव हराया था। ब्रम्हानंद नेताम की आदिवासियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। 

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : नामांकन आज से, अपराधी है तो वोटिंग से दो दिन पहले करना होगा प्रचारित-प्रसारित

5 दिसंबर को होना है मतदान
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी का 16 अक्तूबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन भी शुरू हो गया। 17 नवंबर अंतिम तिथि होगी। पांच दिसंबर को मतगणना होगी और आठ दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें...Bhanupratappur By-Election : 256 मतदान केंद्र बनाए गए, पर वोटिंग का समय नक्सल समीक्षा के बाद होगा तय
 
नामांकन 10 नवंबर से 17 नवंबर
नामांकन की जांच  18 नवंबर
नाम वापसी  21 नवंबर तक
मतदान 5 दिसंबर
मतगणना/परिणाम  8 दिसंबर
कुल वोटर 1,95,678
पुरुष मतदाता 95,186
महिला मतदाता 1,00491
थर्ड जेंडर 01

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें