फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद ने ली जान: युवक ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर पुलिस थाना में सरेंडर किया, वजह जान सब हैरान

Tue, 27 Feb 2024 10:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। दूसरी ओर इस मामले में छत्तीसगढ़ मेहर समाज ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। समाज ने आरोपी का नार्को टेस्ट व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। इसके बाद आरोपी युवक ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन

 
मामला जिले के बेरला थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कंडरका का है। थाने से मिली जानकारी अनुसार आरोपी कमल नारायण सिन्हा पिता विजय कुमार सिन्हा निवासी ग्राम हसदा ने भूपेश बिजौर पिता रामकुमार बिजौर की गोडगिरी नाला के पास चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर इस मामले में छत्तीसगढ़ मेहर समाज ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा है। समाज ने आरोपी का नारको टेस्ट व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। समाज के लोगों को आशंका है कि इस मामले में एक से अधिक आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें