फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: गुपचुप खाने से 60 लोगों की हालत बिगड़ी, उल्टी दस्त से पीड़ित, 16 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 24 Feb 2024 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

शनिवार दोपहर दो बजे तक ज्यादातर लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं बच्चे, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में रखा गया है। ये सभी रिकवर हो रहे हैं।
विज्ञापन
गुपचुप खाने से 60 लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है। एक ही गांव के 60 लोग बीमार हो गए। इनमें से 16 लोगों की हालत गंभीर थी, जिसे अलग-अलग सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर (सीएमएचओ) डॉ.एसआर चुरेन्द्र ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ग्राम कारेसरा अंतर्गत आने वाले ग्राम डंगनिया में एक धार्मिक कार्यक्रम था। 

विज्ञापन

इस कार्यक्रम स्थल के बाहर गुपचुप (पानी पूरी) की दुकान में लोगों ने गुपचुप खाया था। इसके बाद धीरे-धीरे कई लोगों को उल्टी-दस्त होने लगी। 16 लोग ज्यादा प्रभावित थे। इनमें से आठ लोगों को थानखम्हरिया के सरकारी अस्पताल और आठ लोगों को बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

शनिवार दोपहर दो बजे तक ज्यादातर लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं बच्चे, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में रखा गया है। ये सभी रिकवर हो रहे हैं। शनिवार को डंगनिया गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची हुई थी। गांव में सर्वे किया जा रहा है। फिलहाल लक्षण वाले मरीज नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें