फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG election 2023: भाजपा ने जारी की अंतिम सूची, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपेश साहू को बेमेतरा से टिकट

Wed, 25 Oct 2023 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा विधानसभा के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपेश साहू को टिकट दिया है। दीपेश साहू भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन
दीपेश साहू को भाजपा ने बेमेतरा से बनाया उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा विधानसभा के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपेश साहू को टिकट दिया है। दीपेश साहू भाजपा की ओर से चुनाव लड़ेंगे। उनकी साहू समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वे समाज में विभिन्न पदों पर रह चुके है। अब कांग्रेस से वर्तमान विधायक आशीष छाबड़ा से उनकी सीधी टक्कर होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हराया था। तब यहां के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष छाबड़ा ने भाजपा के प्रत्याशी अवधेश चंदेल को 25 हजार 131 वोट से हराया था। उस समय के विधायक अवधेश चंदेल थे।

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

बेमेतरा विधानसभा 2018 के चुनाव परिणाम  
कुल वोटर - 220223    
कुल वोट पड़े - 172807   
मतदान प्रतिशत - 78.47 

चुनाव परिणाम 

प्रत्याशी का नाम        पार्टी        प्राप्त वोट
आशीष छाबड़ा        कांग्रेस        74914  
अवधेश चंदेल         भाजपा        49783 
योगेश तिवारी         जोगी कांग्रेस    28332 

25 हजार 131 वोट से कांग्रेस के आशीष छाबड़ा जीते

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें