मतगणना स्थल बेमेतरा के कृषि मंडी को बनाया गया है। इस जिले में कुल छह लाख 58 हजार 593 मतदाता है। इनमें तीन लाख 31 हजार 143 पुरुष व तीन लाख 27 हजार 446 महिला मतदाता हैं। वहीं थर्ड जेंडर चार मतदाता है। निर्वाचक नामावली के द्धितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण बाद जिले में 18-19 आयु वर्ग के 32,205 मतदाता बढ़े है। इनमें 17984 युवक मतदाता और 14221 युवती मतदाता है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 867 मतदान केन्द्र है, जिसमें विधानसभा क्षेत्र साजा के क्रमों 202 से 302 तक कुल 101 मतदान केन्द्र दुर्ग जिला में शामिल है। इसी प्रकार विधानसभा बेमेतरा के मतदान केन्द्र में 197 से 218 तक कुल 22 मतदान केन्द्र दुर्ग जिला में शामिल है।