फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bastar Loksabha Election: बस्तर लोकसभा सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान थमा, बीजापुर में सबसे कम वोटिंग

Fri, 19 Apr 2024 05:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बस्तर लोकसभा सीट के छह विधानसभा में मतदान का समय पूरा हो चुका है। तीन बजे तक 58.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। इसके साथ ही बाकि मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदान होगा।  
विज्ञापन
ग्राफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर लोकसभा सीट के छह विधानसभा में मतदान का समय पूरा हो चुका है। तीन बजे तक 58.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान का समय तीन बजे तक रखा गया था। इसके साथ ही बाकि मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक मतदान होगा।  

विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में तीन बजे तक मतदान खत्म हो गया है। नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से इन विधानसभा के मतदान केन्द्रों में तीन बजे तक ही मतदान होना था। इसके अलावा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर के छह विधानसभा में तीन बजे की स्थिति में सबसे कम वोटिंग बीजापुर- 35.06 प्रतिशत हुई है। वहीं सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव- 70.93 प्रतिशत हुआ है। हालांकि अंतिम में यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। वहीं छह विधानसभा को छोड़कर बाकि जगहों पर पांच बजे कट मतदान होगा। 
विज्ञापन


बस्तर में तीन बजे के स्थिति में 58.14 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। साथ ही कोंडागांव में 70.93%, कोंटा में 46.70%, चित्रकोट में 62.08%, जगदलपुर में 61.56%, दंतेवाड़ा में 56.34%, नारायणपुर में 59.80%, बस्तर में 70.56% और बीजापुर में 35.06 प्रतिशत वोटिंग हुई है।  

इन विधानसभा में 3 बजे तक हुआ मतदान

  • कोंडागांव- 70.93%
  • नारायणपुर- 59.80%
  • चित्रकोट- 62.08%
  • दंतेवाड़ा- 56.34%
  • बीजापुर- 35.06 
  • कोंटा-  46.70%

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें