फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई टूटी तो बैंक मैनेजर ने दी जान: शिवनाथ नदी से दो दिन बाद मिला शव, ब्रिज पर कार खड़ी कर लगाई थी छलांग

Fri, 30 Sep 2022 12:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

पुलिस को गुरुवार सुबह कार लावारिस हालत में मिली थी। इसकी जांच जारी थी, इसी दौरान एक लड़की सहित तीन लोग पहुंचे और फूट-फूट कर रोने लगे। इसके बाद बैंक मैनेजर के बारे में जानकारी मिली। 
 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी से शव निकालती SDRF की टीम। (पलाश-इनसेट में)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक बैंक मैनेजर ने शिवनाथ नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। दो दिन बाद शुक्रवार सुबह उसके शव को NDRF की टीम ने बरामद कर लिया है। बैंक मैनेजर की कार पुराने पुल पर खड़ी मिली थी। कार अंदर से लॉक थी और उसमें मोबाइल व अन्य सामान रखा हुआ था। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि मैनेजर ने नदी में कूदकर जान दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


(पलाश अग्रवाल-फाइल फोटो)

एक माह पहले हुई थी सगाई

जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव के स्टेशन पारा, वार्ड-7 निवासी पलाश अग्रवाल (28) रायपुर स्थित एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर था और देवेंद्र नगर में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसकी सगाई हुई थी, लेकिन बुधवार को अचानक लड़की के माता-पिता ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से पलाश काफी तनाव में रहता था। वह शाम को राजनांदगांव अपने घर लौट गया, लेकिन परेशान था। फिर रात कार लेकर घर से निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(शिवनाथ नदी पुल पर मिली थी बैंक मैनेजर की कार।)

परिजनों के समझाने पर भी नहीं माना

परिजनों ने देर रात उसे कॉल कर काफी समझाने का प्रयास किया। इसके बाद रात करीब एक बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजन पलाश को तलाश करते हुए शिवनाथ नदी के पुल पर पहुंचे तो वहां उसकी कार खड़ी मिल गई। अंदर दो मोबाइल रखे थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और संदेह के आधार पर लोकल गोताखोरों और SDRF की मदद मांगी गई। मौके पर पहुंचे SDRF जवान पानी में उतरे और बोट से सर्चिंग का कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें