फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BalodaBazar: आगजनी की घटना पर मंत्री टंकराम वर्मा ने जताया दुख, परिवार को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

Mon, 26 Feb 2024 12:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा

सार

बलौदाबाजार में हुई आगजनी की घटना पर राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा ने गहरा दुख जताया है, वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं एवं बच्ची के संपूर्ण इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश डॉक्टर को दिये हैं।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार में हुई आगजनी की घटना पर राजस्व एवं आपदा मंत्री टंकराम वर्मा ने गहरा दुख जताया है, वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं एवं बच्ची के संपूर्ण इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश डॉक्टर को दिये हैं। वही घटना में मृत युवक सानू उर्फ संतोष साहू के दाहसंस्कार के इंतजाम करने के साथ ही परिवार को हरसंभव सहायता देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

बलौदा बाजार के दसरमा रोड भैंसा पसरा के वृद्धाश्रम के सामने बीती रात आगजनी की घटना हुई। देर रात घटना होने से घर में सो रहे परिवार को आगजनी की जानकारी नहीं हो पाई। आग कितनी जोरदार थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कमरे में सो रहे परिवार के ऊपर जब खपरैल गिरा तब चीख पुकार मची। चीख पुकार सुनकर ही पड़ोसी राजकुमार बंजारे बाहर निकले और मौके पर पहुंच कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला पड़ोसियों ने आग बुझाई।
 
इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची जो आगजनी में घायल परिवार के चार सदस्यों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के दौरान परिवार के एक सदस्य शानू की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की। वहीं कमला साहू, रानू और संध्या का इलाज चल रहा है। बता दें कि परिवार की मुखिया कमला साहू की हालत ज्यादा गंभीर है। परिवार में अन्य सदस्य के नहीं होने के कारण इलाज कराने में भी परिवार के सदस्यों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बहरहाल सभी झुलसे घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।

 

बता दें कि घटना के बाद पीड़ित परिजन के पड़ोसी राजकुमार बंजारे सबसे पहले घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी ने दरवाजे में कुंडी लगा दिया था। इस कारण भी परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए और आगजनी में परिवार को सदस्य खोना पड़ा। दरवाजा तोड़कर परिजनों को निकाला गया। प्रशासन की तरफ से पहुंचे तहसीलदार राजू पटेल ने कहा कि मुआवजे के लिए प्रकरण बना रहे हैं। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि मंत्री टंकराम वर्मा की तरफ से इलाज के लिए व्यवस्था कराई गई है, डीकेएस में अटेंडर का इंतजाम किया गया है। साथ ही मृतक के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

 
पार्षद कमल टंडन ने कहा कि मुझे सुबह घटना की जानकारी मिली, दरवाजे में कुंडी लगी होने की बात कही जा रही है। यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें