बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया है कि बिलासपुर रेल मंण्डल में 67 हजार 382 यात्री गाडियों को रद्द किया गया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसारे पर हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आह्वान का असर भाटापारा में कांग्रेसियों के बीच नही दिखा। रेल रोको आंदोलन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को शामिल होना था। जहां गिनती के ही पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया गया। लगभग 85 कांग्रेसियों की गिरफतारी हुई है। भाटापारा में रैली निकालकर रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेसी कार्याकर्ता जहां रेलवे पुलिस बल के अलावा भाटापारा ग्रामिण व शहर थाना के जवान सुरक्षा में तैनात थे।
विज्ञापन
बलौदा बाजार- भाटापारा जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया है कि बिलासपुर रेल मंण्डल में 67 हजार 382 यात्री गाडियों को रद्द किया गया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसारे पर हो रहा है। अपने उद्योगपति मित्र अडनी को कोयला पहुंचाने के मकसद से मालवाहक गाडियों का परिचालन किया जा रहा है और यात्री गाडियों को रद्द किया जा रहा है जिसके चलते छत्तीसगढ की जनता को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।