फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सख्त, कलेक्टर ने बंद लाइटों को कराया चालू, अधिकारियों की भी हुई नियुक्ति

Tue, 17 Oct 2023 05:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

पूरे जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कार्य यहीं से संपन्न होगा क्योंकि मतगणना के साथ-साथ सारी प्रक्रियाएं यही से सुनिश्चित की जाएगी कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव लगातार स्ट्रांग रूम का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला मुख्यालय से थोड़ी दूर ग्राम पाकुरभाट में लाइवलीहुड कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इस कॉलेज को स्ट्रांग रूप में तब्दील करने के साथ-साथ ही आसपास में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्ट्रीट लाइट का जीर्णोद्धार कर उसे फिर से शुरू करवा दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि मतदान के सामग्रियों के वितरण से लेकर मशीनों की कमिश्निंग एवं सभी व्यवस्थाएं यही से संचालित होगी।

विज्ञापन

कलेक्टर एसपी कर रहे निरीक्षण

पूरे जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कार्य यहीं से संपन्न होगा क्योंकि मतगणना के साथ-साथ सारी प्रक्रियाएं यही से सुनिश्चित की जाएगी कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव लगातार स्ट्रांग रूम का दौरा कर रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि हम स्ट्रांग रूम को पूरी तरह सुनिश्चित रखना चाहते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से और सारी सुविधाओं की दृष्टिकोण से।


आधिकारी कर्मचारी नियुक्त 

कलेक्टर ने बताया कि स्ट्रांग रूम के साथ-साथ यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। साथ ही आपको बता दें कि पुलिस की टीम अभी से यहां पर तैनात हो चुकी है चुनाव की टीम द्वारा आवश्यक सुविधाएं जो स्ट्रांग रूम के हिसाब से होनी चाहिए उसे भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें