फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर की बड़ी खबरेंः कैदियों के साथ 4 दिनों तक जेल में रखा, विधायक के निधन पर स्वागत सत्कार से खफा अजय

Sat, 31 Oct 2026 08:28 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें कैदियों के साथ 4 दिनों तक जेल में रखा,15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक, हिट एंड रन: रायपुर में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, विधायक के निधन पर स्वागत सत्कार से खफा अजय चंद्राकर, रायपुर: कलेक्टोरेट परिसर में चौकीदार का शव फांसी पर लटका मिला खबर शामिल रहीं। 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. Exclusive: कैदियों के साथ 4 दिनों तक जेल में रखा, लोग मार रहे तानें,नहीं हो रही शादी,डीएड अभ्यर्थियों की पीड़ा

विज्ञापन

'शातिर' कैदियों के साथ चार दिनों तक रायपुर सेंट्रल जेल में रखा गया। समाज के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कानाफूसी और तानों से जीना दूभर हो गया है। सामाजिक तानें-बानें सुनने पड़ रहे हैं। पड़ोसी चुटकी ले रहे हैं। टीका टिप्पणी कर रहे हैं। जेल में रहने की वजह से हमारी शादी नहीं हो पा रही है।  पढ़ें पूरी खबर



2.छत्तीसगढ़: 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारी और जवान ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित हुए हैं। स्पेशल ऑपरेशन, जांच और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इनका चयन किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



3. हिट एंड रन: रायपुर में कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल
आधी रात तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो को टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर घायल हैं। स्कोडा सवार चार युवक कार छोड़कर फरार हो गए। युवकों के शराब पीने का वीडियो भी सामने आया है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



4. सीजी: विधायक के निधन पर स्वागत सत्कार से खफा अजय चंद्राकर, मंच छोड़ कार्यकर्ताओं के बीच बैठे
भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर स्वागत-सत्कार से नाराज होकर मंच पर नहीं बैठे। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा के निधन का हवाला देते हुए उन्होंने आयोजन पर आपत्ति जताई। पढ़ें पूरी खबर



5. डाक विभाग की पहल: 70 रुपये में घर बैठे बनेगा पेंशनभोगियों का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़ में पेंशनभोगियों के लिए डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की डोरस्टेप सेवा शुरू की गई है। अब मात्र 70 रुपये में डाकिया घर पहुंचकर आधार बायोमीट्रिक से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में मदद करेगा।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें