फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: कलेक्टोरेट परिसर में चौकीदार का शव फांसी पर लटका मिला, कर्ज की बात आई सामने

Sat, 31 Oct 2026 07:34 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कलेक्टोरेट परिसर में चौकीदार दिनेश कुमार पटेल का शव फांसी पर लटका मिला। शुरुआती जांच में 20 लाख रुपये से अधिक के कर्ज की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह एक व्यक्ति का शव सीढ़ियों के पास फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान कलेक्टोरेट में चौकीदार के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार पटेल (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दिनेश पटेल श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी के निवासी थे। उनके पिता का नाम प्रभु राम पटेल बताया गया है। शुरुआती जांच में उनके ऊपर कर्ज और लोन का दबाव होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था, जिससे वे परेशान चल रहे थे।

हालांकि, कर्ज को घटना की वजह मानने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि सुबह घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें