भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है, अभी तक प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हुआ है और उससे पहले कार्यालय की शुरुआत भी की जा रही है। बालोद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने लोकसभा चुनाव कार्यालय की शुरुआत की, उनसे पूछा गया कि अभी तो नाम फाइनल नहीं हुए हैं परंतु इस कार्यालय का क्या उद्देश्य, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लिए यह तो तय हैं कि सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल का निशान चुनाव लडने वाला है, कार्यालय खुल रहे हैं हमारी कार्यशैली भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि यहां आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए नई रणनीति तैयार करने के साथ-साथ पदाधिकारियों द्वारा समय समय पर कार्यकर्ताओं की चुनाव संबंधी बैठक ली जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए पार्टी नई चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता अभी से चुनावी समर के काम में जुटेगा।