फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: मालगाड़ी का इंजन हुआ डीरेल, यातायात रहा प्रभावित, यात्री हुए हलकान, एक महीने में दूसरा रेल हादसा

Sun, 14 Jan 2024 01:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़

सार

जिस जगह पर यह रेल हादसा हुआ है वहां से करोड़ों का राजस्व सरकार को जाता है, एक महीने में यहां दूसरा रेल हादसा है आपको बता दें यहां से कच्चा लोहा भिलाई इस्पात संयंत्र को भेजा जाता है।
विज्ञापन
मालगाड़ी का इंजन हुआ डीरेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले में महीने भर में दूसरा रेल हादसा हुआ है दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन में मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई जिसके कारण ट्रैक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हो गया और बस्तर अंचल से राजधानी को जोड़ने वाला ट्रेन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, हादसा कल देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है अब युद्ध स्तर पर ट्रैक को सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
 

आपको बता दें कि हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक चार में रुकी जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन तक जाने के लिए ट्रेक चार में जाना पड़ा जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है परंतु एक महीने के समय में यह दूसरा रेल हादसा है हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है पर नुकसान का आंकड़ा लगाया जा रहा है।


बड़ा राजस्व देने वाला क्षेत्र

जिस जगह पर यह रेल हादसा हुआ है वहां से करोड़ों का राजस्व सरकार को जाता है, एक महीने में यहां दूसरा रेल हादसा है आपको बता दें यहां से कच्चा लोहा भिलाई इस्पात संयंत्र को भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें