फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG election 2023: संसाधनों के बावजूद पहचान के लिए तरस रहा छत्तीसगढ़, नागवंशी बोले- नहीं हुआ जिले का विकास

Fri, 20 Oct 2023 07:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

विनोद नागवंशी ने हमर राज पार्टी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय दलों के विधायकों पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि यह हमारे बीच से ही चुनकर आते हैं परंतु दिल्ली दरबार में जाकर झुक जाते हैं और मुख्यमंत्री हो जाते हैं।
विज्ञापन
विनोद नागवंशी, प्रत्याशी, हमर राज पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इस बार भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस के अलावा एक नई पार्टी ने दमदारी से अपना परिचय कराया है जिसका नाम है हमर राज पार्टी। बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा सीट से विनोद नागवंशी ने हमर राज पार्टी से अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित सभी राष्ट्रीय दलों के विधायकों पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि यह हमारे बीच से ही चुनकर आते हैं परंतु दिल्ली दरबार में जाकर झुक जाते हैं और मुख्यमंत्री हो जाते हैं।

विज्ञापन

संसाधन के बावजूद पहचान को तरस रहा छत्तीसगढ़

विनोद नागवंशी ने कहा कि पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य स्वयं अपनी पहचान को लेकर तरस रहा है। जब मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ अलग हुआ तो इस बात को रखा गया था कि संसाधन की पर्याप्त मात्रा है, आदिवासियों की बहुल्यता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सभी भरपूर मात्रा में रहेंगे।  लेकिन आज छत्तीसगढ़ में ठीक विपरीत हो रहा है। बात करें बालोद जिले की तो भिलाई इस्पात संयंत्र इसी बालोद के भरोसे संचालित हुआ परंतु आज यहां न मेडिकल कॉलेज है ना शिक्षा की कोई विशेष व्यवस्था है केवल अपेक्षा ही अपेक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें