फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने विधि-विधान से की पूजा: बालोद में जमीन की खुदाई के दौरान मिले 12 शिवलिंग, ग्रामीणों का लगा तांता

Thu, 19 Oct 2023 04:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में जमीन की खुदाई की दौरान 12 नग शिवलिंग निकलने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहां पूजा-अर्चना और लोगों का आना शुरू हो गया है। 
 
विज्ञापन
शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुंडरदेही नगर में खुदाई के दौरान 12 नग शिवलिंग निकलने से क्षेत्र में यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। गुंडरदेही नगर के संजय चौक में सतनाम भवन का निर्माण किया जाना है, जिसके लिए गड्ढे की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान 12 नग शिवलिंग निकले, जिसमें से एक शिवलिंग खंडित हो गया है। 11 नग शिवलिंग को स्थापित किया गया है। शिवलिंग स्थापित होने के बाद वहां पूजा-अर्चना और लोगों का आना शुरू हो गया है। स्थानीय पंडितों को बुलाकर इसे स्थापित किया जा रहा है। सैंकड़ों की संख्या में भक्त अब दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद से शहर के आसपास दर्जन भर गांवों के लोगों की भीड़ उस जगह पर पहुंचने लगी है। लोग नारियल, अगरबत्ती, पूजा सामग्री लेकर वहां पर पहुंच रहे हैं। वहां पर अभी से ही मंदिर निर्माण की बातें शुरू हो गई हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस जगह पर शिवलिंग निकला है, तो यह जरूर कोई चमत्कार है। इस जगह पर मंदिर निर्माण करने के लिए हम पहल जरूर करेंगे।

एसडीएम मनोज मरकाम ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें शिवलिंग या फिर कुछ प्राचीन पत्थर मिलने की जानकारी मिली है। वे टीम को भेजकर जांच करवा रहे हैंथ। उन शिवलिंग को देखने के बाद ही वह आगे कुछ कह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें