फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर गुब्बारा कार अभियान: अनुभव से शिक्षा और विज्ञान की अवधारणा को समझ रहे छात्र, गुब्बारे से बना रहे कार

Sun, 11 Feb 2024 05:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

बालोद जिले में शिक्षा को अनुभव का स्वरूप देते हुए हर घर गुब्बारा कार अभियान में बच्चों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक विद्यालयों में तीन से चार हजार गुब्बारों के माध्यम से गुब्बारे वाली कारें चलाई जा रही हैं। स्कूली बच्चों में इस अभियान को लेकर अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिल रही है।
 
विज्ञापन
गुब्बारा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थहीन व दिशाहीन हो जाता है। समय के साथ-साथ शिक्षा और अध्ययन में बदलाव भी देखने को मिला है। एक समय था न्यूटन के नियम हमें केवल तख्तों पर दिखे हुए मिलते थे, पर आज ये सब बच्चे खुद प्रयोग करके देख रहे हैं। हमने अब तक पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रॉनिक वाहन के बारे में सुना है। अब हम उस कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है गुब्बारा कार।

विज्ञापन


बालोद जिले में शिक्षा को अनुभव का स्वरूप देते हुए हर घर गुब्बारा कार अभियान में बच्चों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक विद्यालयों में तीन से चार हजार गुब्बारों के माध्यम से गुब्बारे वाली कारें चलाई जा रही हैं। स्कूली बच्चों में इस अभियान को लेकर अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिल रही है। बालोद विकासखंड में एक साथ तीन हजार गुब्बारे वाली गाड़ियां अलग-अलग विद्यालयों में बनाई गईं और इसका प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने नवाचार और खिलौना आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया जा रहा है।

कबाड़ का जुगाड़ भी
इसके लिए सभी संस्थाओ में कबाड़ से जुगाड़ कर सामग्री जैसे पुराने खिलौने, प्लास्टिक बॉटल गत्ते के टुकड़े और गुब्बारा आदि एक दिन पहले एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद यह गुब्बारा कार बनाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मक क्षमता की वृद्धि हो रही है। बच्चे खेल-खेल में इसकी विज्ञान के सभी पहलुओं को समझ रहे हैं। आगामी 28 फरवरी को विज्ञान दिवस पर इसकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों ने बनाए बेहतरीन मॉडल 
पूरे जिले भर में यह आयोजन किया जा रहा है। बच्चों ने गुब्बारे वाली कार बनाने का जब विषय मिला तो उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। हर जगह से वो तस्वीर सामने आई, जहां विद्यालयों में चटक रंगी छटा बिखरने लगी।

शिक्षक अजय लड्ढा ने बताया कि आइए आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में जब होते हैं तो इसका बेहतरीन परिणाम देखने को मिलता है। वहीं, शिक्षिका प्रीति कामड़े ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखते ही निखर रही थी कबाड़ से इतने बेहतरीन जुगाड बनाए गए। दरअसल, यह अवसर था ये जानने का कि आखिर हवा से भी कार चल सकती है, ये बच्चे अब जूनियर वैज्ञानिक बने हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें