फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: चौपाटी के विरोध में अरुण साव भरेंगे हुंकार, अनिश्चितकालीन धरने के 11वें दिन भाजपाई खोलेंगे मोर्चा

Sat, 14 Jan 2023 12:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी के खिलाफ बीजेपी का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आज शनिवार को धरने को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रायपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी के विरोध में धरने को संबोधित करते पूर्व मंत्री राजेश मूणत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चौपाटी के खिलाफ बीजेपी का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आज शनिवार को धरने को समर्थन देने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रायपुर पहुंचेंगे।  अनिश्चितकालीन धरने का आज 11वां दिन रहेगा। धरने को समर्थन देने रोज राजनैतिक, सामाजिक एवं छात्र संगठनों के लोग लगातार धरना स्थल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


धरने के 10वें दिन शुक्रवार को रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष राव ने सभी महिलाओं को समर्थन के लिए धरना स्थल पहुंचने पर साधुवाद दिया। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि लोगों में इस आंदोलन के समर्थन में जो स्वजागृतता देखने को मिल रही है, यह वाकई में सराहनीय है। नगर निगम के उदासीन अनैतिक निर्णय का प्रमाण पत्र है।

मेयर और अधिकारियों पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बीते दिनों जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला पदाधिकारियो की बैठक ली। उससे पहले उन्होंने चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए राज्य सरकार , महापौर और स्मार्टसिटी अधिकारियों को जमकर आड़े हाथ लिया। मूणत ने कहा कि पहले मामला सिर्फ बच्चों के भविष्य संरक्षण का था। हम इसके लिए आंदोलनरत हुए, लेकिन जब हमने धीरे-धीरे इसकी तह पर जाना चालू किया तो हमें गड़बड़ियों का अनियमितता का अंबार नजर आया। 
विज्ञापन


1000 करोड़ की राशि का खुला बंदरबांट : मूणत
उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी फंड से 1000 करोड़ रुपए की राशि का खुला बंदरबांट कांग्रेसी महापौर के संरक्षण में बे रोक टोक जारी है। मेरे पास हर कार्य का पूरा PDF है। जिसे हमारे कार्यकर्ता अब धरातल पर जनता के बीच लेकर जाएंगे। धरना स्थल में आहूत बैठक में अशोक पांडेय , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , मीनल चौबे , शिवजलम दुबे ,भाजपा जिला महामंत्री द्वय ओंकार बैस , रमेश ठाकुर , उपाध्यक्ष बजरंग खंडेलवाल , आशु चंद्रवंशी , श्यामा चक्रवर्ती , ममता चंद्राकर , अमरजीत छाबड़ा , जिला मंत्री अकबर अली , गोपी साहू ,खेमकुमार सेन, मुरली शर्मा  आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें