फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: मृत्युभोज में गए करीब 100 लोग पहुंचे अस्पताल, कई बच्चे भी शामिल, जानिए पूरा मामला

Thu, 07 Oct 2021 07:25 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद

सार

छत्तीसगढ़ के एक गांव में मृत्युभोज में शामिल होने गए करीब 100 लोग खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। इनमें से अधिकतर बच्चे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक मृत्युभोज में भोजन करने के बाद करीब 100 लोग बीमार पड़ गए। इनमें से अधिकतर बच्चे हैं। घटना बुधवार शाम की पिथौरा विकासखंड के अंसुला गांव की है। बीमार पड़ने के बाद 50 बच्चों समेत कुल 60 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और बाकी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार बीमार पड़े लोगों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए हैं। महासमुंद के कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया कि ये लोग दिलीप साहू नामक एक शख्स की ओर से आयोजित दशगत्र (मृत्यु के 10वें दिन आयोजित होने वाला कार्यक्रम) पर भोज का आयोजन किया गया था। यहीं पर खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

कलेक्टर ने बताया कि भोजन के करीब तीन घंटे बाद कुछ लोगों को बैचैनी और उल्टी आदि की समस्या होने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक मेडिकल टीम को भी गांव में भेजा गया है। फिलहाल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि फूड प्वाइजनिंग के सही कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें