फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सुकमा में पांच लाख के इनामी समेत दो नक्सली ढेर, गोमपाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Tue, 24 Aug 2021 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव जारी है। सुकमा के जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। इसमें एक पांच लाख का इनामी नक्सली भी मारा गया गया है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घर रखा है। 
विज्ञापन
पुलिस ओर नक्सली में मुठभेड़ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। जिले के नक्सल प्रभावित इलाके गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों में जारी मुठभेड़ में सुराक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में एक पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है। इनामी नक्सली की पहचान नक्सली कमांडर कवासी हूंगा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के सामान बरामद किए गए हैं। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। हालांकि, जंगली इलाका होने की वजह से जवानों से संपर्क करने में दिक्कतें आ रही हैं। 

विज्ञापन

 
सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने की कार्रवाई
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुकमा पुलिस को सूचना मिली थी कि, जिले के गोमपाड़ और कन्हैयागुड़ा के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मैजूदगी है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार रात डीआरजी, सीआरपीएफ 217 बटालियन और कोबरा 202 बटालियन को रवाना किया गया। मंगलवार की सुबह सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों को देखकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।

दंतेवाड़ा में दो-दो लाख के इनामी दो नक्सली गिरफ्तार, दो टिफिन बम जब्त
उधर, राज्य के दंतेवाड़ा जिले में दो-दो लाख के इनामी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों को तब दबोचा गया, जब वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगा रहे थे। उनके पास से दो टिफिन बम जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम हैं पांडू उर्फ मंगी माडवी और हुर्रा उर्फ कोरमा सोडी। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनों को सोमवार को दबोचा गया। 
विज्ञापन


आईटीबीपी के दो जवान शहीद
इससे पहले 20 अगस्त को नारायणपुर में नक्सलियों ने आईटीबीपी केदो जवानों की हत्या कर दी। बस्तर के आईजी पी सुंदर राज ने बताया कि नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दो बुलेटप्रूफ जैकेट्स के साथ एक वायरलैस सेट भी लूट ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें