फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: 'भाजपा सरकार बनने पर उल्टा लटकाकर लिया जाएगा हिसाब', नेताम बोले- पुलिस से ली जाएगी ट्रेनिंग

Tue, 05 Sep 2023 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

रामविचार नेताम ने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ चमन बनेगा। भूपेश बघेल सरकार ने इस चमन को बर्बाद कर दिया है। भूपेश सरकार के खिलाफ जो दस्तावेजी प्रमाण मिले हैं वे ही भाजपा के आरोप पत्र में शामिल हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद व रामानुजगंज से भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा। बहुत लोग अंदर है, बहुत लोग अंदर जाने की तैयारी में हैं। जो बचे हैं उन सबको भी भेजा जाएगा। कोई बचने वाला नहीं है। नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि आने वाला हर वर्ष भ्रष्टाचार मुक्त वर्ष होगा। वहीं उल्टा कैसे लटकाने के सवाल पर नेताम ने कहा कि पुलिस से ट्रेंनिग लेना पड़ेगा और पुलिस से पूछना पड़ेगा की कैसे लटकाते हैं ?

विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद ने संभाग में भाजपा का आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में भ्रष्टाचार का नंगा नाच कर दिया है। कलेक्टरों को पैसा वसूलने का मशीन बना दिया है। भ्रष्टाचार करने का मशीन बना दिया है। फर्जी तरीके से जमीन हथियाने के लिए कलेक्टर व एसडीएम को दलाल बनाकर रख दिया है। सभी दलाली करने में लगे हुए हैं। ऐसे चेहरों को भारतीय जनता पार्टी पहचान रही है। समय आने पर सबका हिसाब लिया जाएगा छोड़ा नहीं जाएगा।

 

रामविचार नेताम ने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो छत्तीसगढ़ चमन बनेगा। भूपेश बघेल सरकार ने इस चमन को बर्बाद कर दिया है। भूपेश सरकार के खिलाफ जो दस्तावेजी प्रमाण मिले हैं वे ही भाजपा के आरोप पत्र में शामिल हैं। इस सरकार में बेरोजगार, किसान ठगे जा रहे हैं। सब घुट रहे हैं। इन्ही बातों को लेकर हम लोगों के बीच जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें