फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: पोस्ट ऑफिस में नकली नोट खपाने के चक्कर में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जाली नोटों को किया जब्त

Wed, 15 May 2024 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अबिकापुर

सार

अंबिकापुर में पोस्ट ऑफिस मे नकली नोट खपाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा जानबूझकर नकली नोट को असली नोटों के साथ मिलाकर पोस्ट ऑफिस में खपाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
नकली नोट बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर में पोस्ट ऑफिस मे नकली नोट खपाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा जानबूझकर नकली नोट को असली नोटों के साथ मिलाकर पोस्ट ऑफिस में खपाने का प्रयास किया गया था। आरोपी के कब्जे से 500-500 के कुल 58 नग जाली नोट एवं घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 102000/- रुपये नगद, 01 नग मोबाइल, 01 नग पासबुक, 01 नग जमा पर्ची जब्त किया गया है। आरोपी उक्त जाली नोट झारखंड के एक व्यक्ति से प्राप्त होना बताया है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक़ मनोज कुमार पाण्डेय नायब पोस्ट मास्टर प्रधान डाक घर अम्बिकापुर द्वारा 14 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 58 नग नकली नोट 29000/- मूल्य का जाली नोट जब्त किया गया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें