फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: ग्राहक को पेट्रोल देते समय लगी भीषण आग, महिला जिंदा जली, युवक भी बुरी तरह झुलसा

Wed, 15 May 2024 01:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंचनपुर में मोमबत्ती जलाकर ग्राहक को पेट्रोल देते समय मोमबत्ती की आग और पेट्रोल का संपर्क हो गया जिससे महिला के घर में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम कंचनपुर में मोमबत्ती जलाकर ग्राहक को पेट्रोल देते समय मोमबत्ती की आग और पेट्रोल का संपर्क हो गया जिससे महिला के घर में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में महिला और ग्राहक जल गए। दोनों को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में महिला का कच्चा मकान भी पूरी तरह से जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन




ग्राम कंचनपुर निवासी 34 वर्षीय महिला दरीना सिंह जो कि किराना दुकान का संचालन करती थी, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के साथ पेट्रोल भी बिक्री करती थी। बताया जा रहा है कि गत मंगलवार की रात एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया हुआ था। उस दौरान लाइट नहीं थी महिला मोमबत्ती जलाकर रखी हुई थी। युवक को पेट्रोल देते समय भीषण आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान महिला और युवक दोनों आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर भी फट गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग काबू पाया और महिला को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पेट्रोल खरीदने आये युवक अजय का उपचार जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें