फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: मीशो कंपनी से इनाम फंसने का लालच देकर महिला से 5.43 लाख ठगे, एफआईआर दर्ज

Fri, 11 Nov 2022 04:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

हेमंती बड़ा ने इनाम की लालच में आरोपियों द्वारा बताए गए आधा दर्जन से अधिक खातों में 5.43 लाख रुपये की बड़ी रकम जमा करा दी तो फोन करने वालों ने कहा कि प्रोसेसिंग में कुछ समय लगेगा, इसके बाद इनाम की राशि उसके बैंक खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
लाखों की ठगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर थाना क्षेत्र में एक महिला को मीशो कंपनी से 16.95 लाख रुपये का इनाम फंसने का लालच देकर उससे 5.43 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। फोन करने वालों ने स्वयं को मीशो कंपनी का अधिकारी बताया और महिला को इनाम फंसने का लालच देकर टैक्स अदा करने के लिए रुपये जमा कराने को कहा। महिला ने जब रुपये जमा कर दिए तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। महिला ने सीतापुर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सीतापुर थानेदार शिशिर कांत ने बताया कि कपाटबहरी निवासी हेमंती बड़ा पति फिलिम बड़ा 43 वर्ष ने शिकायत दी कि 26 जुलाई को उसके फोन पर 8436579411, 9748133650 नंबरों से फोन आया। फोन करने वालों ने स्वयं को मीशो कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से मीशो कंपनी के लक्की ड्रा का फर्स्ट प्राइस कार का इनाम खुला है। वे कार या इसकी कीमत 16.96 लाख रुपये ले सकती हैं। इस राशि को पाने के लिए पहले टैक्स अदा करने के लिए राशि जमा करनी होगी।

हेमंती बड़ा पूर्व में मीशो कंपनी से सामानों की खरीददारी करती थी, इस कारण वह फोन करने वालों के झांसे में आ गई और उसने आरोपियों के द्वारा बताए गए एकाउंट नंबरों में किश्तों में 5,43,580 रुपये जमा करा दिया। पीड़िता सेदम में च्वाइस सेंटर चलाती है। इसके बावजूद वह ठगी वाले कॉल को नहीं पहचान सकी।

फोन बंद होने पर हुआ ठगी का एहसास

हेमंती बड़ा ने इनाम की लालच में आरोपियों द्वारा बताए गए आधा दर्जन से अधिक खातों में 5.43 लाख रुपये की बड़ी रकम जमा करा दी तो फोन करने वालों ने कहा कि प्रोसेसिंग में कुछ समय लगेगा, इसके बाद इनाम की राशि उसके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया एवं उनका फोन नंबर बंद मिलने लगा तो हेमंती को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

कई लोग हो रहे ठगी का शिकार

सरगुजा संभाग में लोग लगातार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग की पहुंच गांव-गांव तक हो गई है। ऑनलाइन शापिंग की कुछ कंपनियों के ग्राहकों के मोबाइल नंबर सहित डिटैल किसी माध्यम से ठगों तक पहुंच जा रहे हैं। इसके माध्यम से ठग लोगों को लाटरी लगने का झांसा देकर फोन कर रहे हैं। कई लोगों को इस तरह के फोन आने की शिकायत भी पुलिस को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें