देर रात चेकिंग के लिए निकले कलेक्टर,एसपी
- फोटो : अमर उजाला
होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के ध्यान में रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का लिया जायजा लिया जा रहा है। देर रात कलेक्टर,एसपी और निगम आयुक्त सड़कों पर निकले साथ ही एसएसटी टीम से जानकारी ली। साथ ही अलग-अलग थानों के गुंडा बदमाशों की परेड ली गई है। लगभग 285 से अधिक चाकुबाजों और अपराधिक तत्वों को थाना में हाजिर कर परेड ली गई।
आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चाकुबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत् 285 से अधिक चाकुबाजों और अपराधिक तत्वों को थाना में हाजिर किया गया। 26 चाकुबाज और 180 अपराधिक तत्वों सहित कुल 206 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई साथ ही उनको समझाइश भी दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान 26 चाकूबाजों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और 180 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
देर रात कलेक्टर,एसपी और निगम आयुक्त सड़कों पर निकले
दरअसल, मंगलवार देर रात रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा देर रात राजधानी की सड़कों पर निकलकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बेमौसम हुई बारिश से निर्मित शहर के स्थिति का हाल देखा। वे सरस्वती नगर थाना, कोटा, शकर नगर थाने में तैनात स्थेथिक टीम से बातचीत की, साथ ही उनसे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व को ध्यान में रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के परिपालन के और त्यौहार के लिए पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।
देर रात नालंदा पहुंचे कलेक्टर,एसपी बोले- खूब पढ़ो- खूब आगे बढ़ो
कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, नालंदा तक्षशिला पहुंचकर व्यवस्था की जांच की। अध्ययन कर रहें युवाओं से चर्चा भी किया। युवाओं से चर्चा के दौरान युवाओं से पूछने पर बताया कि कुछ युवा राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बच्चे यूपीएससी की तैयारी में हैं। इस दौरान युवाओं असुविधाओं को लेकर शिकायत भी की है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सलफ होने का ट्रिक भी बताया है।