पंखाजुर प्रशासन ने कांग्रेस नेता सोमेन मंडल के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। वहीं, रीपन सदियाल और सुमित मांझी के घर प्रशासन ने बुलडोजर से ढहाया है। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में आरोपी थे। अन्य आरोपियों के घर भी बुलडोजर चलने की संभावना है। राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
बता दें कि भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में सोमेन मंडल भी आरोपी है। खुलासा होने के बाद सोमेन मंडल के अवैध कब्जा की शिकायत कर ढहाने की मांग की गई थी। शिकायत की जांच के बाद अवैध कब्जा ढहाने की कार्रवाई प्रशासन ने की है। सोमेन मंडल इस अवैध कब्जे पर मेडिकल दुकान संचालित करता था।
गौरतलब है कि सात जनवरी देर रात को भाजपा नेता असीम राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एसआईटी गठित टीम ने तेरह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या की साजिश में सोमेन मंडल भी शामिल है। सोमेन ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पैसे का लेनदेन किया था। इसके बाद से सोमेन के अवैध कब्जे को लेकर लगातार शिकायत की जा रही थी।
इसके पहले असीम हत्याकांड में शामिल पार्षद विकास पाल के अवैध कब्जे पर 22 जनवरी को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहाया था। अब प्रशासन ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमेन मंडल के अवैध कब्जा को ढहा दिया है।