फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: परिचित युवक ने किया 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म, मामी के घर बाइक से छोड़ने का दिया था झांसा

Sun, 22 Jan 2023 09:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बदमाश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
जांजगीर-चांपा में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सातवीं कक्षा की एक छात्रा से उसके ही परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। स्कूल से लौटने के बाद शनिवार शाम पैदल ही मामी के घर जा रही छात्रा को आरोपी ने बाइक से छोड़ने का झांसा दिया। फिर सूनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन




बलौदा क्षेत्र निवासी 14 साल की बच्ची सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह शनिवार को स्कूल से लौटने के बाद अपनी मामी के घर पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान ठड़गाबहरा निवासी किशन बंजारे (33) उसे रास्ते में मिल गया। उसने बच्ची को बाइक से मामी के घर छोड़ने की बात कही। परिचित होने के कारण बच्ची किशन की बाइक पर जाने के लिए बैठ गई। इसके बाद आरोपी उसे दूसरे रास्ते पर ले जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




लड़की ने विरोध किया तो आरोपी शार्टकट रास्ते की बात कही। फिर लड़की को सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर लड़की को वहीं छोड़कर भाग निकला। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बदमाश बताया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें