आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही थी, उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी के कैथी गांव के सब्जी बाडी में छुपे होने की सूचना मिली थी।
पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सोनू निषाद ऊर्फ आशुतोष पर युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है। जब उसके गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोनू को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही थी, उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आरोपी के कैथी गांव के सब्जी बाडी में छुपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।