फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कवर्धा में जादू-टोने के शक में पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा, पत्नी और बेटी भी घायल

Mon, 09 Aug 2021 03:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

 कुकदर थाना क्षेत्र के बदना पंचायत के ग्राम कौवानार निवासी परदेशी बैगा अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता था।रविवार की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला मंगल बैगा उसके घर में आया और जादू-टोना का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से परदेशी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रात जादू-टोने के शक में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने आई उसकी पत्नी और बेटी पर भी शख्स ने जानलेवा हमला किया। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बैगा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को एक खेत से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुकदर थाना क्षेत्र के बदना पंचायत के ग्राम कौवानार निवासी परदेशी बैगा अपनी पत्नी परबतिया बाई बैगा और बेटी ज्योति के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला मंगल बैगा उसके घर में आया और जादू-टोना का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से परदेशी पर एक के बाद एक हमले किए। वह जान बचाने के लिए घर से भागा तो मंगल ने पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और फिर कुल्हाड़ी से जबड़ा काटकर हत्या कर दी।

पत्नी और बेटी की हालत गंभीर
इस दौरान परदेशी की पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी आरोपी ने टंगिया से हमला किया । चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल मृतक की पत्नी और बेटी की हालत गभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन



आरोपी ने परदेशी को पहले ही दी थी जान से मारने की धमकी

बताया जा रहा है कि इस वारदात से पहले भी आरोपी मंगल की परदेशी से विवाद हो चुका है। मंगल कई बार उसके साथ मारपीट भी की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसे लेकर परदेशी ने थाने में मंगल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोपी को सह देने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अब इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थानेदार का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस अभी अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें