Crime news in CG: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक होटल और मौरिज गॉर्डन से 6 हजार 600 ग्राम कोकिन और 2100 MDMA जब्त कर पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए नेटफ्लिक्स के वेब-सीरिज 'मनी हाईस्ट’ के किरदारों की तरह अपने नाम रखे थे। पुलिस ने खम्हारडीह थाने क्षेत्र के धोतरे मैरिज गार्डन और मंदिर हसौद के सैमरॉक ग्रीन होटल से आरोपियों को धर दबोचा। एमडीएमए और कोकिन के साथ एक अंतर्राज्यीय औ एक महिला सहित कुल 4 आरोपी को अरेस्ट किया है।
जानें पूरा मामला
कार से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बिक्री करने की फिराक में घूम रहे तस्करों की सूचना पर क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल की टीम होटल पहुंची। 1 सदस्य ग्राहक बनकर एमडीएमए ड्रग्स और कोकिन खरीदने के लिए पैडलर से सम्पर्क कर उनके संबंध में जानकारी ली। आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा केशरी नंदन नायक रेड मारी। पूछताछ में आरोपी नेअपना नाम कुसुम हिंदुजा एवं चिराग शर्मा होना बताया गया। टीम के सदस्यों की ओर से उनकी तलाशी लेने पर उनके पास छोटे जिप पॉलिथीन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ मादक पदार्थ कोकीन एवं एक इलेक्ट्रानिक तराजू रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर एक साथी आयुष अग्रवाल को सेमरॉक ग्रीन होटल और एक साथी महेश सिंग को रायपुर में रूकना बताया गया। टीम ने आयुष अग्रवाल और महेश सिंग को भी पकड़ा।