फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर में गिरफ्तार किए गए छह नक्सली, पुलिस ने चार के पास से जब्त किए विस्फोटक

Sat, 26 Feb 2022 10:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीती 24 फरवरी को पुुलिस ने पांच और 25 फरवरी को एक और नक्सली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से चार के पास से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला ने कहा कि सोनू कोरला (35), मुन्ना हपका (37), मंगल कोरसा (26) और सोनू हपका (27) को पडेडा-छेरपाल से धरा गया और कोरसा सन्नू (30) को यहीं दूसरे इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, ये गिरफ्तारियां 24 फरवरी को हुई थीं जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया था। एक अन्य नक्सली सुखराम करम (30) की शुक्रवार को गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन


पडेडा-छेरपाल इलाके से गिरफ्तार किए गए चार नक्सलियों के पास से दो टिफिन बम, डेटोनेटर्स, डेटोनेटिंग कॉर्ड, इलेक्ट्रिक तार और माओवादी साहित्य जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा, नक्सल विरोधी अभियान ऐसे ही जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें