फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 216 नए मामले, एक की मौत, अब राज्य में 1961 सक्रिय केस

Sat, 26 Feb 2022 01:12 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

शुक्रवार को रायपुर में 37 मामले,  इसके बाद बेमेतरा 35, बिलासपुर 30, बलरामपुर 12, राजनांदगांव नौ, रायगढ़ आठ, सरगुजा सात, कोरिया छह, दुर्ग पांच और कोरबा चार, अन्य जिलों में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में गिरावट तो आई है लेकिन यह वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोविड-19 के 216 मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,50,539 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में एक शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन


 राज्य में कोरोना के 1,961 सक्रिय केस
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14,024 हो गई है। उन्होंने कहा कि 34 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और दिन के दौरान 281 लोगों ने घर पर आइसोलेशन पूरा कर लिया। अब राज्य में कोरोना के 1,961 सक्रिय केस हैं। वहीं कोविड से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 11,34,554 तक पहुंच गई।

सबसे ज्यादा रायपुर में मिले कोरोना केस
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को रायपुर में 37 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद बेमेतरा 35, बिलासपुर 30, बलरामपुर 12, राजनांदगांव नौ, रायगढ़ आठ, सरगुजा सात, कोरिया छह, दुर्ग पांच और कोरबा चार, अन्य जिलों में दर्ज किए गए।
विज्ञापन


साथ ही अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को 24,333 नमूनों की जांच की गई। वही अब तक छत्तीसगढ़ में 1,70,52,314 लोगों का कोरोना परीक्षण हो चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि दैनिक मामलों में प्रति 100 नमूनों में पॉजिटिव दर 0.89 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें