फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: मेडिकल कॉलेज की राह हुई आसान, CM की घोषणा के बाद बीज निगम की 41 एकड़ जमीन चिन्हित

Mon, 14 Nov 2022 07:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कबीरधाम में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। स्थानीय स्तर पर कई सालों से इसकी मांग की जा रही थी। इसे लेकर जिला प्रशासन की सोमवार को हुई बैठक में शासकीय जमीन चिन्हित करने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
कबीरधाम कलेक्टर ने सोमवार को समीक्षा बैठक ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) जिले में बरसों पुरानी मेडिकल कॉलेज खोलने की राह आसान हो गई। मेडिकल कॉलेज के लिए बाधा बनी जमीन की तलाश पूरी हुई। छत्तीसगढ़ बीज निगम ने अपनी 58 एकड़ 23 डिसमिल जमीन में से 32 एकड़ 72 डिसमिल जमीन देने के तैयार हो गया है। इस 32 एकड़ भूमि से लगा हुए दो अलग-अलग पार्ट में 2 एकड़ 4 डिसमिल और 6 एकड़ 49 डिस्मिल घास मैदान है। इस तरह 41 एकड़ 25 डिसमिल जमीन को चिन्हांकित किया गया है। 

विज्ञापन


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा और उनके निर्देशों की कम्पलायंस की समीक्षा की। कलेक्टर महोबे ने कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने एवं मेडिकल कॉलेज के लिए चाही गई जमीन के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। राजस्व अधिकारी ने बताया कि शहर के समीप बीज निगम के पास 40 एकड़ जमीन है। बीज निगम जमीन के बदले अन्य शासकीय जमीन लेने के लिए तैयार है। बीज निगम के अधिकारी ने बताया कि राज्य कार्यालय से अंतिम अभिमत के लिए पत्र लिखा जाएगा। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने जिले में पांच नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, ग्राम कुण्डा में महाविद्यालय, इंदौरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन करने, सहित अन्य पुल-पुलिया निर्माण और सिचाई परियोजना के लिए घोषणाएं की गई है। इन सभी पर विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन


अब आठ गौठानों में होगी गौमूत्र की खरीदी
कबीरधाम जिले में अब आठ गौठानों में गौमूत्र की खरीदी होगी। कलेक्टर महोबे ने सभी ब्लाकों में दो-दो और गौठान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए है।  वर्तमान में जिले के दो गोठान बिरकोना और विरेन्द्रनगर गोमूत्र की खरीदी हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें