फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024: छत्तीसगढ़ हायर सेकेंडरी में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण

Sat, 14 Sep 2024 01:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें कुल 37 हजार 578 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किए थे। इसमें से 35 हजार 616 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसमें कुल 37 हजार 578 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किए थे। इसमें से 35 हजार 616 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। घोषित परीक्षा परिणाम में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 11 हजार 609 हैं। इस प्रकार 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।   
विज्ञापन


जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परिणाम में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 33.47 प्रतिशत, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 31.75 प्रतिशत है। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रथम श्रेणी में 3,033 (8.52 प्रतिशत) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि द्वितीय श्रेणी में 7,823 (21.96 प्रतिशत) और तृतीय श्रेणी में 752 (2.11 प्रतिशत) विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं, जहां छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें