छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि सारी बाधाओं को हम तोड़ रहे हैं, इस मुठभेड़ में अब तक की शिनाख्त के आधार एक करोड़ 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली मारे गए हैं। आईजी सुंदरराज पी. ने आगे कहा कि डीएसपी लेवल के जबांज जवानों के नेतृत्व में बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले में हुए अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को लेकर पुलिस ने जानकारी साझा की है जिसके अनुसार नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड में डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित 18 पुरूष और 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गये हैं।
25 लाख की इनामी पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी ढेर
बड़ी संख्या में हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना। मृत नक्सलियों में 25 लाख की इनामी पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल है। मौके से एलएमजी, एके47, एसएलआर, सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
हथियारों का जखीरा बरामद
हथियार बरामद
- फोटो : अमर उजाला
तीन अक्तूबर को नारायणपुर/दंतेवाड़ा से डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ग्राम गोवेल, नेंदूर, व थुलथुली की ओर रवाना हुये थे। चार अक्तूबर को नेंदूर-थुलथुली के जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो की देर शाम तक लगातार चलती रही। बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियारों की बरामदगी भी इस ऑपरेशन की ऐतिहासिक सफलता है।
मारे गये नक्सलियों के नाम और पद
हथियारों का जखीरा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
1. नीति, DKSZC
2. सुरेश सलाम, डीवीसीएम
3. मीना माडकम, डीवीसीएम
4. अर्जुन PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
5. सुंदर PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
6. बुधराम, PPCM पीएलजीए कंपनी 6
7. सुक्कू, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
8. सोहन, एसीएम, बारसूर एसी
9. फूलो, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
10. बसंती, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
11. सोमे, PPCM, पीएलजीए कंपनी 6
12. जमीला उर्फ बुधरी, PM, पीएलजीए कंपनी 6
13. रामदेर, एसीएम
14. सुकलू उर्फ विजय एसीएम
15. जमली एसीएम
16. सोनू कोर्राम, एसीएम अमदेयी
इन 16 नक्सलियों पर एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित। अन्य 15 नक्सलियों की शिनाख्तगी कार्रवाई जारी है।
नक्सलवादी विचारधारा से बचाने की कोशिश- पुलिस अधीक्षक
मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के शव बरामद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि- पूर्वी बस्तर डिवीजन क्षेत्र के दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकालना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, जिससे क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं उनसे अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद एवं नक्सली विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति को अपनाकर समाज के मुख्य धारा से जुड़े और हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का पूर्णतः त्याग व विरोध करें।
733 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
अधिकारियों ने दी पूरे मामले की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2024 में माओवादियों संगठन के शीर्ष नेतृत्व को सुरक्षा बल द्वारा भारी क्षति पहुंचाई गई। नौ महीने में माओवादी कैडर को सुरक्षाबलों द्वारा कई मुठभेड़ ढेर किया गया। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 188 नक्सलियों के शव बरामद, 706 गिरफ्तार एवं 733 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।