फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में फैले नशे के खिलाफ राजभवन के बाहर युवक ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने धरने से उठाकर रैली मैदान भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ अब आम लोग भी सीधे तौर पर उतरने लगे हैं और सरकार पर नशा रोकने के लिए दबाव बनाने लगे हैं। लुधियाना के एक युवक अभिषेक ने चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब राजभवन के बाहर धरना लगा दिया। अभिषेक ने पंजाब से नशा खत्म करने की मांग की है।
राजभवन के सामने धरना लगाने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस पहुंची और उन्होंने अभिषेक को यह कहते हुए वहां से उठा दिया कि इस क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। अगर वह धरना देना चाहते हैं तो सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में धरना दे सकते हैं। इससे पहले अभिषेक ने राजभवन के बाहर धरने के दौरान कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक किसी की बात नहीं सुनते, इस कारण उसे राजभवन तक आना पड़ा। अभिषेक ने कहा कि राज्य में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, नशा खुलेआम बिकने लगा है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई के झूठे दावे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक टीसीएच यूथ नामक एनजीओ चलाते हैं। अभिषेक ने कहा कि उसने राज्य में बेरोजगारी और नशा तस्करी के मुद्दे पर पंजाब सरकार से आरटीआई के जरिये जानकारी मांगी थी, लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। अभिषेक ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार हर मामले में लीपापोती करने में लगी है। वह राजभवन के बाहर इसलिए धरना देने पहुंचे हैं, ताकि राज्यपाल से मिलकर प्रदेश में नशे की समस्या और राज्य सरकार की लापरवाही के बारे में जानकारी दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें