सृष्टि कर्मा फाउंडेशन और ओपन आई फाऊंडेशन के एनएसएस सेल की तरफ से शुक्रवार को नशे की लत के खिलाफ दौड़ विषय पर मैराथन आयोजित किया गया।
इसमें सरकारी और निजी स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 600 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। पंजाब यूनिवर्सिटी से शुरू हुई मैराथन सुखना लेक पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नशे से दूर रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यूटी क्रिकेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता संजय टंडन मौजूद थे। मैराथन के विजेता लड़के और लड़कियों को मुख्य अतिथि ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सृष्टि कर्मा फाउंडेशन के संस्थापक हरचरण सिंह ने बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को समर्पित मैराथन ने नशीली दवाओं की लत के खिलाफ लड़ाई में आशा की किरण के रूप में काम किया है। इस अवसर पर योग सलाहकार अमुधा नारायण, चंडीगढ़ प्रशासन के एनएसएस के राज्य संपर्क अधिकारी डॉक्टर नेमीचंद, डॉ अमरिंदर कौर, अमनप्रीत कौर, संदीप, कुलवंत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, इंद्रजीत कौर के साथ काफी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।