फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath scheme protest: चरखी दादरी में युवाओं ने साढ़े तीन घंटे सड़क की जाम, डिपो से नहीं हो सका बसों का संचालन

Thu, 16 Jun 2022 04:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

एसडीएम और डीएसपी ने युवाओं से बात की तो उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध किया। करीब साढ़े 11 बजे प्रदर्शनकारियों का एक गुट लघु सचिवालय पहुंचा जबकि दूसरा गुट दोपहर 12:45 बजे सड़क से हटा और इसके बाद ही बस स्टैंड रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई।
विज्ञापन
चरखी दादरी में सड़क पर उतरे युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की 'अग्निपथ' योजना का चरखी दादरी जिले के युवाओं ने गुरुवार को जमकर विरोध किया और बवाल काटा। आक्रोशित युवाओं ने साढ़े तीन घंटे तक बस स्टैंड रोड जाम रखा। एसडीएम अनिल यादव और डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह के समझाने के बाद भी युवा सड़क से हटने पर राजी नहीं हुए। बाद में आपसी सहमति बनने के बाद उन्होंने जाम हटाया और लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये पुरानी प्रक्रिया अनुसार ही सेना भर्ती करने की मांग की।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की योजना के विरोध में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे युवा बस स्टैंड के गेट के पास एकत्र हुए। सुबह 9:20 बजे युवाओं ने बस स्टैंड रोड को एक साथ दोनों तरफ से जाम कर दिया। सड़क जाम करते ही सिटी थाना प्रभारी और बस स्टैंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं से बातचीत कर उनकी मांग जानी और इसके बाद रोड से हटने की बात कह अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का सुझाव दिया। युवाओं ने इसे मानने से इंकार कर दिया। करीब साढ़े 10 बजे एसडीएम अनिल यादव और डीएसपी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

एसडीएम और डीएसपी ने युवाओं से बात की तो उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध किया। करीब साढ़े 11 बजे प्रदर्शनकारियों का एक गुट लघु सचिवालय पहुंचा जबकि दूसरा गुट दोपहर 12:45 बजे सड़क से हटा और इसके बाद ही बस स्टैंड रोड की ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई। लघु सचिवालय पहुंचकर दोनों प्रदर्शनकारी गुटों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले रोड जाम रहने के चलते डिपो से बसों का संचालन नहीं हो पाया। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें