फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की कमाई को लेकर युवक ने की अपने पार्टनर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पिपली वाला टाउन में सोमवार रात 60 साल के व्यक्ति के सिर पर बोतल मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह हत्या के जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने छानबीन करने के बाद उसके पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसने खुलासा किया है कि चाय ठेले की कमाई को लेकर शराब के नशे में उसने पार्टनर की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा के बलावन रावत के रूप में हुई। जबकि आरोपी की पहचान मूल रूप से नेपाल और नया गांव निवासी 26 वर्षीय करण के रूप में हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट दिलशेर सिंह चंदल, थाना प्रभारी जसविंदर कौर मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक बलावन पिछले 25 वर्ष से पिपली वाला टाउन में प्लाटॅ नंबर 36-5 में प्रवीन आरा कंपनी पर लेबर का काम करता था। काम के बाद बलावन रात को आरा पर ही रहता था। मृतक के भतीजे राजन ने अपने बयान में बताया कि आरोपित करण पहले पिपली वाला टाउन में चुन्नी लाल ढाबा पर काम करता था । इस दौरान वो कई बार मृतक से मिला और उसके साथ अच्छे संबध बन गए। कुछ समय पहले आरोपी को काम से निकाल दिया था। बलावन ने उसकी मदद करते हुए मोटर मार्केट में बिजली दफ्तर के पास चाय का ठेला खोल कर दिया। करण का चाय बेचने का काम बहुत अच्छा चल पड़ा और उसको उससे काफी अच्छी कमाई होने लगी। परंतु जब भी मृतक बलावन उससे कमाई का हिसाब मांगता था वो हमेशा कोई कोई बहाना बनाकर टाल देता था।
वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि अपनी कमाई को किसी से बांटना नहीं चाहता था। परंतु मृतक अपने भतीजे को उसका हिस्सेदार बनाना चाहता था। इससे नाराज होकर आरोपी करण सोमवार रात को करीब सवा नौ बजे प्रवीन आरा में मृतक को मिलने आया। इस दौरान उसने शराब पी रखी थी और अपने साथ बाकी बची हुई शराब लेकर आया । इस दौरान दोनों की आपस में चाय की ठेले को लेकर दोबारा बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए करण ने मृतक के सिर पर शराब की बोतल मार दी। जिससे घायल होकर मृतक वहीं सीढ़ियों के पास गिर गया। उसे लहूलूहान देख आरेापी मौके से फरार हो गया। पुलिस को राजन घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीन शहर से फरार होने की फिराक में था। सामान बैग में डालकर वह मनीमाजरा बस स्टैंड पर बस लेने के लिए पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने सीसीटीवी में उसे पहचान लिया और उसे ढूंढने के लिए पुलिस ने अलग अलग टीम को मोटर मार्केट और नया गांव रवाना किया। एक टीम ने आरोपित को मनीमाजरा बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें