फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Mayor Election: निगम गेट पर ताला लगाने पहुंच युवा कांग्रेस के नेता, पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 08 Feb 2024 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 30 जनवरी को हुए थे। बहुमत होने के बाद भी आप-कांग्रेस उम्मीदवार की हार पर हंगामे के बाद सुप्रीम कोर्ट चुनाव के पीठासीन अधिकारी को फटकार लगा चुका है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़ते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विवाद थम नहीं रहा है। गुरुवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन कर गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और वहां से ले गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को एनएसयूआई ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सेक्टर-35 में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पानी की बौछार की थी। 

इसमें कई युवक चोटिल हो गए थे। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने पार्षद सचिन गालव पर डंडे बरसाए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के सिर फट गए। कांग्रेस नेता यादविंदर मेहता की अंगुली में फ्रैक्चर आने के साथ दो अन्य लोगों को भी हड्डी टूट गई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें