चंडीगढ़। सेक्टर- 35 के कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस ने एक पोस्टर लांच किया। इस पोस्टर में वर्ष 2013 की यूपीए सरकार के कार्यकाल और 2021 में वर्तमान सरकार की महंगाई के आंकड़े दर्शाए गए हैं। नगर निगम चुनाव को देखते हुए यह पोस्टर लांच किया गया है। इसे घर घर जाने के अलावा पार्कों में सैर करने आने वाले लोगों को भी दिया जाएगा।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना ने बताया कि इस मौके पर परीक्षित राणा, आशीष गजनवी, जानू मलिक, नवदीप सिंह, रवि पराशर, अंशुल और रोनी की उपस्थिति रहे। उन्होंने बताया कि महंगाई कम करने के वादा के साथ आई। भाजपा के राज में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गया है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार लोगों की परेशानियों को समाधान करने के लिए होती है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों की हर रोज परेशानियां बढ़ाने पर लगी है। लुबाना ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा नहीं किया। यह लोगों के साथ धोखा है।