फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हत्या: बहराना गांव में खून से लथपथ मिली लाश, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 20 Apr 2022 01:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (पंजाब)

सार

मृतक के भाई ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 6:00 बजे उसने अपने भाई की तलाश की तो उसे पता चला कि सुरेश कुमार का शव शिव मंदिर के सामने सड़क पर पड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर जिले के बहराना गांव में एक व्यक्ति का गांव के शिव मंदिर के पास खून से लथपथ शव मिला है। व्यक्ति के सिर और मुंह पर ईंट आदि से चोट मारकर हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरहाना गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र राजबीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका छोटा भाई सुरेश कुमार (44) मंगलवार की रात घर नहीं आया। रात को उसने आखिरी बार सुरेश को गांव के ही धर्मेंद्र व राकेश के साथ जाते देखा था। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसने अपने भाई की तलाश शुरू की।

इसी बीच पता चला कि सुरेश कुमार का शव शिव मंदिर बरहाणा के सामने सड़क पर पड़ा। उसका आरोप है सुरेश कुमार के साथ जतिन व जगमेंद्र निवासी बरहाणा के साथ कहासुनी हुई थी। उन्होंने धर्मेंद्र व राकेश के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को भी दी। थाना प्रबंधक विजय कुमार, सीआईए की टीम, डीएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुट्राए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित
पुलिस ने हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इनमें सीआईए झज्जर व बहादुरगढ़, साइबर सेल, थाना प्रभारी दुजाना, पुलिस चौकी डीघल की टीमों का गठन किया है। टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन फिलहाल तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
 

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय सिंह, थाना प्रभारी, दुजाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें