इन्होंने इस प्रकार की झूठी अफवाहों की पोस्ट डालकर पार्टी व स्पीकर की छवि खराब की है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ऐसी पोस्ट डाल रहे अश्वनी शर्मा को फोन किया तो उन्होंने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया और दोबारा फोन करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।ट
उसने इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों खिलाफ 294, 500, 506, 120बी तथा 67 एक आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
स्पीकर व उनके बेटे को लेकर फेसबुक पर गलत प्रचार करने की शिकायत आई है। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मनोज कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।