फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः वर्ल्ड कबड्डी लीग का रंगारंग आगाज, इंगलैंड ने USA को हराया

Mon, 03 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
वर्ल्ड कबड्डी लीग का जांलधर में रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ल्ड कबड्डी लीग के दूसरे सीजन का आगाज रविवार को ओलंपिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में हुआ। पहले दिन इंगलैंड ने यूएसए को हराया। पहला मैच यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड बनाम रॉयल किंग्स यूएसए की टीमों के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन


दोनों टीमों के धुरंधर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया लेकिन यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड ने रॉयल किंग्स यूएसए को 70-49 के बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट का पहला मैच जीत लिया। 

टीम के कप्तान हरदविंदर सिंह, हरदीप सिंह और गुरजीत सिंह रुड़की को बेहतरीन खिलाड़ी चुना गया। सोमवार को दूधिया रोशनी में दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच वेंकुवर लायंस बनाम पंजाब टाइगर और दूसरा मैच खालसा वारियर्स व कैलिफोर्निया ईगल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं ये छह टीमें

वर्ल्ड कबड्डी लीग का जांलधर में रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी छह टीमों यूनाइटेड सिंह इंग्लैंड के कप्तान हरविंदर सिंह, खालसा वारियर्स के कप्तान सिमरनजीत सिंह, कैलिफोर्निया ईगल के कप्तान मंगल सिंह मंगी, रॉयल किंग्स के कप्तान गग्गी खीरांवाली, पंजाब टाइगर के कप्तान तलविंदर सिंह और वेंकुवर लायंस के कप्तान सरना मंगोरवाल अपनी टीम व फ्लैग के साथ मैदान में पहुंचकर दर्शकों से रूबरू हुए।

कबड्डी लीग का आगाज कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व सोहन सिंह ठंडल, विधायक पवन कुमार टीनू, गुरप्रताप सिंह वडाला, डीसी कमल किशोर यादव, परमजीत सिंह रायपुर व सरबजोत सिंह साबी ने किया।
विज्ञापन

मिस पूजा और गायक निंजा में समां बांधा

मिस पूजा
समारोह में पंजाबी गायक निंजा और मिस पूजा ने स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल भी अपनी अप कमिंग पंजाबी मूवी आतिशबाजी इश्क की प्रमोशन करने के लिए स्टेडियम पहुंची।

लीग की विजेता टीम को एक करोड़ और उप-विजेता को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। जालंधर में 9 अक्तूबर तक वर्ल्ड कबड्डी लीग के मैच खेलें जाएंगे। इसके बाद 12 से 16 अक्तूबर तक बठिंडा, 20 व 21 अक्तूबर को मोहाली में सेमिफाइनल, फाइनल मैच होंगे। मौके पर वर्ल्ड कबड्डी लीग के कमिश्नर कमलजीत सिंह हेयर, पीसीएस इकबाल सिंह संधू उपस्थित थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें