फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खुद पर तेल छिड़क कर आग लगाई

Tue, 16 Sep 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव बात्ता में एक महिला ने अपने ऊपर तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बात्ता वासी 26 वर्षीय महिला देवकी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले बात्ता गांव में अमित के साथ हुई थी। दहेज से सास, ससुर व देवर दहेज सेे संतुष्ट नही थे और बार-बार ज्यादा दहेज लाने की मांग करते थे। जब आरोपियों की मांग पूरी न हो सकी तो आरोपियों ने उसे आत्महत्या कि लिए उकसाना शुरू कर दिया।

जिस कारण उसने शुक्रवार सुबह 10 बजे मिट्टी का तेल डालकर स्वयं को आग लगा ली। आग लगाने के बाद  उसे गंभीर हालत में कैथल लाया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें