फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के पार्क में महिला ने बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में बुधवार की रात पार्क में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। पार्क के पास मौजूद सुरक्षा गार्ड ने जानकारी मिलते ही नेहरू हॉस्पिटल के कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके तुरंत बाद 10 से 15 स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंच गए। मां और नवजात को नेहरू अस्पताल के एसएलआर वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। महिला भार्गव सभागार के नजदीक स्थित पार्क में मरीज के परिजन के रूप में कई दिनों से रही थी। बुधवार की शाम अचानक वह चीखने लगी। आसपास मौजूद महिलाओं ने पास जाकर देखा तो वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, लेकिन कुछ देर बाद वह शांत हो गई। रात 9 बजे के बाद उसकी स्थिति फिर बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी डिलीवरी हो गई। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, क्योंकि वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें