फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई रेडियोलॉजी विभाग के डॉ. हरीश व डॉ. राजथ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के रेडियो डायग्नोसिस व इमेजिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और एक छात्र को सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। एक साथ दो पुरस्कार मिलने से विभाग में उत्साह का माहौल है। विभाग प्रमुख प्रो. एमएस संधू ने इसे संस्थान के लिए गौरव का क्षण बताया है।
विज्ञापन

विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरीश भुजादे को इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग द्वारा प्रतिष्ठित आईसीआरआई ट्रैवलिंग फेलोशिप (2022) से सम्मानित किया गया है। यह फेलोशिप युवा रेडियोलॉजिस्ट को देश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के बीच ज्ञान सीखने और साझा करने का अवसर प्रदान करती है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उज्ज्वल, होनहार युवा रेडियोलॉजिस्ट को अकादमिक कॅरिअर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना और देश और विदेशों के अन्य प्रीमियम संस्थानों के साथ कौशल और ज्ञान साझा करके अपनी साख के साथ-साथ मरीजों की बेहतरी में इजाफा करना है।
वहीं विभाग के एमडी के छात्र डॉ. राजथ गौड़ा ने लिवर कैंसर के न्यूनतम इनवेसिव थेरेपी पर शोध के लिए इंडियन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी द्वारा दिए जाने वाला डॉ. एन रामदास बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड प्राप्त किया है। उन्होंने विभाग के असिस्टेंट प्रो. श्रीधर, की देखरेख में यह शोध किया है। प्रो. एमएस संधू ने कहा कि यह विभाग और संस्थान के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान का पल है कि हमारे एमडी छात्र को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें